Nirbhik Nazar

केंद्र सरकार जल्द लायेगी जनसंख्या नियंत्रण विधेयक, केंद्रीय मंत्री ने किया दावा

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्र सरकार जल्द ही देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक विधेयक लाएगी। खाद्य-प्रसंस्करण मंत्री ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में गरीब कल्याण सम्मेलन के दौरान इसका एलान किया।  जब पत्रकारों ने उनसे इस कानून को लेकर जानकारी मांगी, तो केंद्रीय मंत्री बोले- जनसंख्या नियंत्रण विधेयक जल्द आएगा। चिंता मत कीजिए। जब ऐसे बड़े और मजबूत फैसले लिए जा रहे हैं, तो बाकी भी जल्द ही आएंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य का नेतृत्व केंद्रीय योजनाओं को भी लागू नहीं करा पाया है।


जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा लोगों को लक्ष्य बनाकर हत्या किए जाने के संबंध में उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद की स्थिति की बात करते हैं तो अनुच्छेद 370 हटने से पहले का जो समय था उससे वर्तमान की तुलना कर लें। जब भी कोई लक्षित हत्या होती है उसके पीछे बहुत सारी वजह होती है, उसके पीछे पाकिस्तान और पाकिस्तान समर्थित ताकतें है। लेकिन यह भी सच है कि आप 24 घंटे इंतजार कीजिए और पता चल जाएगा कि मारने वाला कहां रहेगा।’

पटेल ने कहा, “मैं कहूंगा कि यह आतंकवादियों की ओर से आखिरी प्रयास है। भारत सरकार, हमारी सेना, अर्धसैनिक बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस पूरी लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है, आतंकवादियों को उखाड़ फेंका जाएगा।” केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान राज्य में सत्ताधारी दल कांग्रेस पर भी हमला किया और कहा कि यहां कुछ केंद्रीय योजनाओं का लक्ष्य पूरा नहीं किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *