Nirbhik Nazar

डॉक्टर बनी, सनी लियोनि ने ऐसे किया मरीज का इलाज की निकल गई चीख…देखिये पूरी VIDEO

न्यूज़ डेस्क : अपनी बोल्‍ड अदाओं से फैंस के दिलों पर छुरियां चलाने वालीं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) का फनी अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है. वह हमेशा अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. एक बार फिर से सनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह एक डॉक्‍टर बन किसी का इलाज करती नजर आ रही हैं, वो भी अलग ही अंदाज में जिसे देख जरूर आपकी हंसी फूट पड़ेगी. चलिए बताते हैं आखिर पूरा माजरा है क्‍या.

दरअसल,  सनी लियोन का जो वीडियो वायरल हो रहा है,  वो उनके मेकअप रूम का है. वीडियो में सनी डॉक्‍टर बन एक शख्‍स का इलाज कर रही हैं,  जिसके घुटने पर चोट लगी हुई है. सनी कोई लिक्विड जैसी दवा शख्‍स के चोट पर डालती हैं,  जिसके पड़ते ही उसकी चीख निकल पड़ती है. मगर सनी खुशी से उछल-कूद करने लगती हैं. सनी चोट पर मिरर से हवा भी करती हैं और उस शख्‍स से कहती हैं कि अब ठीक हो जाएगा. अब कुछ करने की जरूरत नहीं है.

अब तक पूरा माजरा आपको समझ आ गया होगा. सनी पूरे मस्‍ती के मूड में डॉक्‍टर अवतार में थीं. हालांकि उनके अंदाज के अलावा उनके गेटअप पर भी लोगों की हंसी छूट रही है. सनी ने डॉक्‍टर की तरह शख्‍स का इलाज तो करती नजर आ रही हैं, मगर हैरान करने वाले ड्रेसअप में. वह रेड ब्‍लाउज और लूंगी स्‍टाइल में साड़ी पहनी हुई हैं.

वीडियो में यह भी आवाज आ रही है कि कैसी लगी डॉक्‍टर सनी. अब इस मजेदार वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स दे रहे हैं.  बता दें कि यह वीडियो विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से शेयर की गई है और चोटिल शख्‍स को सनी का सेलेब्रिटी मैनेजर बताया जा रहा है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *