Nirbhik Nazar

चंपावत उपचुनाव के लिए कल होगी मतगणना, सभी तैयारियां पूरी

खटीमा: चंपावत विधानसभा के उपचुनाव की 3 जून को मतगणना होगी. मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी ली गई है. मतगणना के लिए 12 टेबल लगाई गई हैं. 13 राउंड में मतगणना पूरी कर ली जाएगी. चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान हुआ था. जिसकी कल 3 जून को चंपावत के गौरल चौड़ मैदान में मतगणना होगी. मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतगणना के लिए कर्मचारियों को पूर्व में ट्रेनिंग दी जा चुकी है. वहीं, ट्रेनिंग का दूसरा सत्र आज विकास भवन में जारी है.

चंपावत जिलाधिकारी नरेंद्र भंडारी ने बताया मतगणना को लेकर पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं. 3 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. मतगणना के लिए 12 टीमें लगाई गई हैं. 13 चरणों में मतगणना पूरी होगी. मतगणना निष्पक्ष व समय से पूरी हो इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं.

बता दें कि चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को करीब 64 फीसदी मतदान हुआ. जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी के बीच सीधा मुकाबला है. चंपावत जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, चंपावत विधानसभा सीट पर कुल 151 मतदान केद्रों पर वोटिंग हुई. चंपावत उपचुनाव मतगणना को ध्यान में रखते हुए बदला गया यातायात रूट कल दिनांक 03.06.22 को मतगणना के अवसर पर चम्पावत में यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से रहेगी

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *