देहारादून : विधानसभा सीट उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रिकॉर्डतोड़ जीत से बीजेपी में खुशी की लहर है. कार्यकर्ता अपनी खुशी को नाच गाकर जता रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के साधारण कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक सीएम धामी की जीत बहुत खुश हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ दौरे पर हैं. पीएम ने लखनऊ से ही अपनी खुशी का इजहार किया है.
PM मोदी ने दी बधाई: पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- ‘चंपावत से रिकॉर्ड जीत के लिए बधाई. मुझे विश्वास है कि वह उत्तराखंड की प्रगति के लिए और भी अधिक मेहनत करेंगे. मैं चंपावत के लोगों को भाजपा में विश्वास रखने के लिए धन्यवाद देता हूं और हमारे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं.’

CM धामी ने जताया पीएम का आभार: सीएम धामी ने प्रधानमंत्री की बधाई का धन्यवाद अदा किया. उन्होंने जवाब में लिखा- ‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी आपके आशीर्वाद हेतु सहृदय आभार! आपके कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण समर्पण भाव के साथ कार्य करने हेतु कृतसंकल्पित हूं। आपके मार्गदर्शन में हम आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
Congratulations to Uttarakhand’s dynamic CM @pushkardhami for the record win from Champawat. I am confident he will work even harder for the progress of Uttarakhand. I thank the people of Champawat for placing their faith in BJP and laud our Karyakartas for their hardwork.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 3, 2022
इसके साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, अभिनेता और सांसद रवि किशन, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गोवा को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत अनेक बड़े नेताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.