Nirbhik Nazar

सीएम पुष्कर सिंह धामी 58 हजार से अधिक वोटों से जीतकर दर्ज किया इतिहास, निर्मला हो गई उदास, जमानत भी जब्त…

देहरादून: चंपावत उपचुनाव के फाइनल नतीजे आ चुके हैं। जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है। उन्‍हें कुल 58258 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3233 मत मिले। वहीं सपा समर्थित प्रत्याशी को 409 और निर्दल प्रत्याशी हिमांशु गडकोटी को 399 मत मिले हैं। सीएम के सामने सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। सीएम धामी ने 55025 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव में ईवीएम से 62898 मत और पोस्टल बैलेट से 1303 वोट पड़े थे। सीएम धामी की जीत के बाद से भाजपा में जश्न का माहौल है। पीएम मोदी और सीएम योगी ने ट्वीट कर धामी काे ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है।

 ये हैं चार प्रत्याशी
1. कांग्रेस- निर्मला गहतोड़ी
2. भाजपा – पुष्कर सिंह धामी
3. सपा समर्थित- मनोज भट्ट
4. निर्दलीय-हिमांशु गड़कोटी

फाइनल  मतदान
भाजपा – 57268+990= 58258
कांग्रेस – 3147+86= 3233
अंतर- 55025
कुल मतदान 62898 (पोस्टल मत 1303)

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *