नई दिल्ली: दिल्ली में उधार के पैसे के लेनदेन के चलते दो बदमाश आपस में भिड़ गए। एक ने दूसरे पर ब्लेड और ईटों से हमला किया गया। दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई, जिसका वीडियो सामने आया है। मामला दिल्ली के आदर्श नगर इलाके का है। यहां पर लगे एक सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि रोड पर एक युवक आ रहा होता है और दूसरा युवक उसके साथ मारपीट करने लगता है। इस दौरान तीसरा युवक भी पहले वाले व्यक्ति से मारपीट में शामिल हो जाता है। उसकी जमकर पिटाई की जाती है।

कुछ लोग बचाने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन तब तक पहला वाला युवक अधमरा हो जाता है। इसके बाद देखा जाता है कि अधमरे युवक पर एक बार नहीं, कम से कम 10 बार ईटों से हमला किया जाता है। आरोपी तब तक हमला करता रहता है, जब तक युवक की मौत नहीं हो जाती है। देश की राजधानी दिल्ली से इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हत्या की वारदात का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/scribe_prashant/status/1532922498010198016?s=20&t=yBQE5Ril_1ctqmwT-S4f1A
पुलिस ने बताया है कि उधार के पैसे के लेनदेन में झगड़ा हुआ था। मृतक का नाम नरेंद्र उर्फ बंटी है, जो इलाके का बदमाश है। पहले से उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उसको मारने वाला भी इलाके का बदमाश राहुल काली और उसका भाई रोहित काली है। नशे की हालत में आरोपियों ने नरेंद्र और बंटी की पिटाई की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी राहुल काली को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।