Nirbhik Nazar

बाढ़ देख भाग गई बारात मगर चट्टान की तरह खड़ा रहा दूल्हा, आगे जो हुआ सलाम करेंगे- देखें वीडियो

न्यूज़ डेस्क : गांव देहात की शादियों में आपने अक्सर देखा होगा कि शादी वाले दिन तेज बारिश आ जाती है, जिससे बारात को दुल्हन के घर तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उस स्थिति में बारातियों को छोड़कर पहले दूल्हे को पहुंचाने का उपाय खोजा जाता है. सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बारात के सामने बारिश के कारण तालाब जैसा नजारा बन जाता है. ऐसे में दूल्हे को नाव पर चढ़ाकर एक शख्स उसे खींचता नजर आ रहा है.

नाव पर चढ़ा दूल्हा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी वाले दिन बारिश और फिर जलजमाव के कारण दुल्हा बारातियों के साथ आगे नहीं बढ़ पाता है. लेकिन थोड़ी देर बाद दूल्हे को शादी स्थल तक पहुंचाने का उपाय खोजा जाता है. अगले ही पल दूल्हा और उसके साथ गिने चुने लोगों को नाव पर बैठाया जाता है और एक शख्स पानी में उतरकर नाव को खींचने लगता है. शादी में इस तरह का नजारा देख नेटिजन्स भी हैरान हो गए और अपने रिएक्शन भी वीडियो पर देने लगे हैं.

जुगाड़ देख हिल गए नेटिजन्स

शादी में इस तरह का जुगाड़ देख नेटिजन्स हिल गए हैं. एक शख्स लिखते हैं: ‘ऐसे किसी की मजबूरी का मजाक बन बनाओ. सबके घर के बाहर रोड नहीं होता.’ एक और शख्स ने कॉमेंट किया है, ‘साजन जी घर आए.’ बता दें कि अभी तक इस वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *