Nirbhik Nazar

उर्फी जावेद का बोल्ड अवतार, बोरी वाले कपड़े पहनकर सोशल मीडिया मे लगा दी आग…देखिये वीडियो

मुंबई : सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनेस और अतरंगे स्टाइलिश कपड़ों के चलते सेंसेशन बन चुकी उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में आ चुकी हैं. फैशन की हदों को पार करते हुए वह कब क्या कर जाएं, कोई नहीं जानता. रिवीलिंग कपड़ों की दीवानगी से वह न केवल चर्चा में रहती हैं बल्कि कई बार लोगों के भद्दे कमेंट्स का भी शिकार हो जाती है. खास बात तो यह है कि उनपर इन सबका कोई फर्क नहीं पड़ता है. अपने अतरंगे फैशन और स्टाइलिश कपड़ों को उर्फी जावेद खुद ही डिजाइन करती हैं. वहीं, इस बार भी उर्फी जावेद ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर कुछ लोगों के होश उड़ सकते हैं.

दरअसल, इस बार उर्फी जावेद ने बोरी, जिसे टाट भी कहा जाता है, उससे अपने लिए एक बेहद सेंसेशनल ड्रेस बनाई है. यह ड्रेस महज दस मिनट में बनाई है. इस ड्रेस के साथ उर्फी जावेद ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे काफी लोग पसंद कर रहे हैं.

शेयर होने के 4 घंटे बाद ही इस बोरी ड्रेस वाले वीडियो पर 110,092 लाइक्स आ चुके हैं और कमेंट्स की भी भरमार हो रखी है. ड्रेस को लेकर उर्फी जावेद के फैंस बड़े ही मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक ने तो लिखा है कि अरे वाह, टारजन बन गई. तो एक ने लिखा- क्रिएटिविटी नेक्स्ट लेवल. वहीं, एक ने लिखा- यू आर ब्रिलियंट ड्रेस डिजायनर.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *