Nirbhik Nazar

भूत ने चलाई रिक्शा ! देखकर डर जाएंगे आप, कमजोर दिल वाले न देखें वीडियो…

न्यूज़ डेस्क: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनको देखकर हरकोई हैरान रह जाता है। कई बार सोशल मीडिया पर भूतहा घटनाओं के वीडियो भी सामने आते हैं। हालांकि कई लोग भूतों में विश्वास करते हैं तो कुछ लोग इन्हें सिर्फ वहम मानते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक रिक्शा का है, जिसने लोगों के दिमाग को हिलाकर रख दिया है।

अपने आप चलने लगा रिक्शा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के दौरान एक व्यस्त सड़क पर काफी वाहन आ जा रहे हैं। वीडियो में कुछ सेकंड के बाद ही एक रिक्शा को सड़क पर लुढ़कते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को ध्यान से देखिए तो पता चलेगा कि रिक्शे में तो कोई बैठा ही नहीं है, रिक्शा बिल्कुल खाली है और खुद ही चल रहा है।

अपने आप फुटपाथ पर आकर रुका
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उस रिक्शा को कोई नहीं चला रहा। वह रिक्शा अपने आप सड़क पर चलने लगता है। वीडियो में देखने पर पता चलेगा कि रिक्शा यातायात को बाधित किए बिना व्यस्त सड़क पर चल रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि इसके बाद वह रिक्शा खुद ही फुटपाथ पर वापस आकर रुक जाता है।

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है,’ऑटो वॉयस कमांड और ऑटो पार्किंग के साथ टेस्ला रिक्शा!’ इस वीडियो को ट्विटर पर @Lsoccerworld नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोगों को हैरान भी कर रहा है। जबकि कुछ ने बताया कि रिक्शा कुछ ऐसा था जिसे देखकर एलन मस्क को गर्व होगा। वही कई लोगों का कहना है कि रिक्शे में भूत था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *