Nirbhik Nazar

उत्तराखंड बोर्ड रिज़ल्ट : हाईस्कूल में मुकुल सिलस्वाल और इंटरमीडिएट में दीया राजपूत ने किया टॉप

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में परिषद की ओर से परीक्षा परिणाम जारी किया गया। परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। हाईस्कूल में सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार टिहरी के छात्र मुकुल सिलस्वाल ने टॉप किया है। मुकुल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में एसवीएमआईसी मायापुर हरिद्वार की छात्रा दीया राजपूत ने टॉप किया है। दीया ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में परिषद की ओर से परीक्षा परिणाम जारी किया गया।

छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। हाईस्कूल की परीक्षा में 77.74 फीदसी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा फल 82.63 रहा। शिक्षा मंत्री ने टॉपर्स को बधाई दी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *