Nirbhik Nazar

गर्मी का सितम जारी, मसूरी पर भी पड़ रही भारी, राजधानी मे 40 डिग्री के पार पहुँच रहा पारा…

देहरादून; पाकिस्तान से उत्तराखंड पहुंच रही गर्म हवाओं से उत्तराखंड तप रहा है। मंगलवार को हरिद्वार प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां 42.5 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी देहरादून में पारा 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, गर्मी से पहाड़ों की रानी मसूरी भी तपने लगी है। यहां अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के चलते माल रोड और अन्य पर्यटक स्थलों में कम संख्या में पर्यटक घूमते नजर आ रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त गर्मी रहेगी। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही कुछ दिनों तक राजधानी दून के साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि पंद्रह जून तक गर्मी से बहुत अधिक राहत की उम्मीद नहीं है।

पहाड़ों की रानी मसूरी भी अबकी बदले मौसम की मार से सहमी नजर आ रही है। यहां घूमने आने वाले पर्यटक भी दिन की गर्मी के चलते होटलों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। पर्यटकों संग आम शहरी भी ऐसे मौसम को देखकर भौचक हैं। सभी का कहना है कि ऐसा इससे पहले फिलहाल कभी नहीं हुआ कि मसूरी इतनी गर्म रही हो।


मौसम विभाग का कहना है कि मसूरी, कैंपटी में पिछले एक सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल मौसम में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के चलते माल रोड और अन्य पर्यटक स्थलों में कम संख्या में पर्यटक घूमते नजर आ रहे। मसूरी में दिन में हो रही गर्मी से होटलों से कम ही पर्यटक बाहर निकल रहे, लेकिन कैंपटी में पर्यटक ठंडे पानी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे। बड़ी संख्या में पर्यटक कैंपटी फॉल पहुंचे और ठंडे पानी का लुत्फ उठाया।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले एक सप्ताह में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। इस सप्ताह मसूरी में मौसम साफ रहने वाला है। हो सकता है कि मसूरी में 12 या 13 जून को कुछ हल्की हवा और बारिश हो, लेकिन कुछ राहत मिलने की संभावना कम ही है। मसूरी में पिछले साल जून के प्रथम सप्ताह में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई थी, लेकिन अबकी मौसम की बेरुखी भारी पड़ रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *