Nirbhik Nazar

महिला के शव को नहलाते वक़्त महिलाओं ने खोल दी पोल, पति पहुँच गया जेल, पढ़िये पूरा वाकया…

चित्तौड़गढ़: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में चौंकाने वाले घटना सामने आई. दरअसल यहां एक महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था. इसी दौरान वहां क्षेत्रीय थाने की पुलिस पहुंच गई. जब पति से महिला के मौत के बारे में पूछा तो पति ने ऐसा राज खोल की सभी के होश उड़ गए. इसके बाद पुलिस ने महिला की हत्या का मुकदमा दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को महिला के परिजनों के सुपुर्द किया गया. जिन्होंने बाद में अंतिम संस्कार किया.

ये है पूरा मामला

मामला  चित्तौड़गढ़ जिले के नेतावलगढ़ गांव का है. यहां रहने वाली 50 साल की खेमीबाई की हत्या हुई थी. खेमीबाई के 55 वर्षीय पति प्यारेलाल ने सोमवार सुबह अचानक सभी रिश्तेदारों को फोन किया कि खेमी की अचानक मौत हो गई है. रिश्तेदार, पीहर पक्ष, गांव के लोग सूचना मिलने के बाद  सब उसके घर पर इकट्ठा हुए. अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी. शव को महिलाएं नहला रही थी कि महिला के सिर पर चोट के निशान दिखाई दिए. महिलाओं ने आपस मे बात की और उन्हें शंका हुई. इसके बाद पीहर पक्ष के लोगों को बताया गया. और फिर महिला के पीहर पक्ष के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया.

इस बात पर हत्या हुई

थानाधिकारी मोतीराम ने बताया कि लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे जहां महिला के सिर पर चोट के निशान थे. शव को तुरंत  पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भिजवाया गया. इसके बाद मृतका के पति से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि  वह अपनी पत्नी के साथ अकेला रहता है, उनकी कोई संतान नहीं है. रविवार रात को शराब पीने के बाद खाना खाते समय उसकी अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई थी. गुस्से में आकर उसने पत्नी के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद खुद के और पत्नी के खून सने कपड़े बदलकर उसे सामान्य मौत बनाने का प्रयास किया. सुबह जल्दी गांव के करीबी रिश्तेदारों को पत्नी की मौत की सूचना देकर बुलाया.

वहीं आरोपी पति के इस खुलासे के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर महिला के परिजनों के सुपुर्द कर दिया. वहीं परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार किया.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *