Nirbhik Nazar

“जनता ने कांग्रेस की चड्ढी उतार दी” – केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

बैंगलोर: कर्नाटक में चल रहे ‘चड्ढी’ विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनकी ‘चड्ढी’ उतार दी है। बता दें कि यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब कांग्रेस की स्टूडेंट विंग, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कुछ सदस्यों ने राज्य में स्कूल की पुस्तकों के कथित ‘भगवाकरण’ के खिलाफ राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश के आवास के बाहर खाकी शॉर्ट्स जलाए। जोशी ने कहा कि लोगों ने अपनी चड्ढी चीन ली है, वे RSS की चड्ढी जला रहे हैं।

जोशी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि, ‘उत्तर प्रदेश की जनता ने पूरे देश के सामने उनकी चड्ढी उतार दी। असम में भी उतार दी गई और अब राजस्थान में पायलट व अन्य लोग कांग्रेस की चड्ढी ढीली कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में यह ढीली हो गई है। मध्य प्रदेश में चड्ढी उतार दी गई है। कांग्रेस ने हर जगह अपनी चड्डी खो दी है।’ दरअसल, सिद्धारमैया ने RSS पर हमला बोलते हुए सवाल किया था कि क्या संगठन से जुड़े लोग मूल भारतीय, द्रविड़ या ‘आर्य’ हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि RSS हिंदुओं का एकमात्र रक्षक होने का दावा करता है, मगर वो सिर्फ भाजपा का समर्थन करता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्हें भाजपा से बाहर हिंदू नज़र नहीं आते ? सिद्धारमैया ने पूछा कि, “किस मापदंड के आधार पर संघ ने तय किया है कि सिर्फ भाजपा नेता हिंदू हैं? RSS के मुताबिक, किसी को हिंदू कहलाने के लिए क्या मापदंड होना चाहिए? चड्ढी वाले चड्ढी का ही काम करते हैं।’

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *