Nirbhik Nazar

इतना किया तंग, पत्नी के सामने ही गर्लफ्रेंड से बनाए संबंध, फिर ज़िंदगी से हार गई पत्नी, 2 साल पहले हुई थी शादी…

इंदौर:  मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने पति के बेवफाई के चलते सुसाइड कर लिया। क्योंकि पति उसके रहते हुए गर्लफ्रेंड को घर ले आया था। पिछले 15 दिन से वह बीवी के सामने ही प्रेमिका के सामने संबंध बनाता था। जबकि पत्नी कमरे के बाहर बिलखती रहती। इन्हीं सब बातों से दुखी होकर महिला ने जिंदगी से अलविदा कह दिया।

पति की इस बात ने तोड़ दिया दिल और…

आरोपी पति अपनी पत्नी के होते हुए भी गर्लफ्रेंड को लाकर उसके साथ एक ही घर में लिव इन में रहने लगा।  जब कभी पत्नी विरोध करता तो कहता-अब यही मेरी असली बीवी है, जल्द ही इससी से शादी करूंगा। बस इसी बात से महिला टूट गई और उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि महिला ने सुसाइड से पहले अपनी चचेरी बहन को कॉल कर कहा था कि जल्द उसे लेने आ जाए, वह अब यहां एक पल भी नहीं रहेगी। लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही आत्महत्या कर ली।

नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी मृतका

पुलिस ने महिला का शव बरामद कर आरोपी पति चीमा चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं महिला की पहचान सविता चौहान के रुप में हुई। मृतका मूल रुप से इंदौर जिले के दालौदा गांव की रहने वाली थी। वह  सुखदीप कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। वह नर्सिंग में फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। उसका सपना था कि वह हेल्थ विभाग में नौकरी करे और मरीजों की सेवा करे। लेकिन पति की बेवफाई से दुखी होकर मौत को गले लगा लिया।

दो साल पहले दुल्हन बनकर आई थी सविता

बता दें कि मृतका सविता मूल रूप से बड़वानी की रहने वाली थी, उसकी शादी दो साल पहले सिमरोल के दालौदा में हुई थी। वह बड़े अरमानों के साथ दुल्हन बनकर आई थी। पति के साथ जिंदगी जीन के हसीन सपना देखती थी। लेकिन पति इतना बड़ा धोखा देगा उसने कभी सोचा नहीं था। आरोपी चीमा चौहान इंदौर में एक रिटायर्ड आर्मी अफसर के यहां काम करता है। आरोपी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था, इसलिए उसे अपने साथ रख लिया था। पत्नी सविता पर भी दबाव बना रहा था। पति की यह हरकत सविता ने अपनी चचेरी बहन को बताई थी। कहा था मेरा पति चीमा दूसरी शादी करने वाला है। वह 15 दिन से  गर्लफ्रेंड को घर लाया हुआ है। तू पापा और भैया को कहकर मुझे यहां से ले जा…इसके साथ नहीं रहना चाहती हूं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *