Nirbhik Nazar

पुलिस ने गाय को किया गिरफ्तार,  कोर्ट सुनाएगी सजा, जानिये क्या था गाय का कसूर ?

न्यूज़ डेस्क: पुलिस ने एक गाय को गिरफ्तार किया है क्योंकि उस पवर एक बच्चे की हत्या का आरोप लगा है। अब इस गाय पर कोर्ट में मुकदमा चलेगा। यदि वो दोषी पाई जाती है तो जेल की सजा भी मिल सकती है। इस गाय पर 12 साल के एक लड़के की हत्या का आरोप है। यह अनोखा मामला साउथ सूडान के लेक्स स्टेट का है। यहां एक फार्म के नजदीक मौजूद एक बच्चे पर हमले के आरोप में एक गाय को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गाय के मालिक को भी हिरासत में लिया गया है। खबर है कि गाय का हमला इतना करारा था कि लड़के की वहीं पर तुरंत मौत हो गई। साउथ सूडान पुलिस के प्रवक्ता मेजर एलिजा मबोरो ने कहा कि वह गाय हमारी गिरफ्त में है, उसे रुंबेक सेंट्रल काउंटी पुलिस स्टेशन में रखा गया है। मेजर एलिजा ने यह भी कहा कि मृत लड़के को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया और फिर अंतिम संस्कार के लिए उसे घर भेज दिया गया।

इसमें हैरान करने वाली बात तो यह भी है कि इस देश में इससे पहले भी जानवरों को अरेस्ट किया गया था, उनपर मुकदमा चला और फिर उन्हें जेल की सजा भी हुई। एक महीने पहले ही एक भेड़ को 45 साल की महिला के मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, फिर उस पर मुकदमा भी चला, और आखिर में उसे तीन साल जेल की सजा दे दी गई थी।

जब भेड़ की सजा पूरी हो जाएगी, तब देश के कानून के मुताबिक, उसे मृतक के परिवारवालों को ही दे दिया जाएगा। इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूडान में कोई भी पालतू जानवर अगर किसी की जान ले लेता है, तो सजा खत्म होने के बाद उसे हर्जाना के तौर मृतक के परिवार वालों को सौंप दिया जाता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *