Nirbhik Nazar

महिला बोली – दहेज नहीं लाने पर पति प्राइवेट पार्ट में बोतल और गाजर डालकर करता है प्रताड़ित, पढ़िये पीड़िता की लिखी शिकायत…

बरेली: महिलाओं पर घरों की चार दीवारों के होने वाले अत्याचारों के मामले अक्सर सामने आ ही जाते है | ऐसा ही एक मामला है जहां भुता क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने पति पर संगीन आरोप लगाए है।

महिला का कहना है कि उसका पति दहेज़ के लिए उसे इस तरह से प्रताड़ित करता है जिसे सपने में भी सोचना दुखदाई है । महिला का कहना है कि उसका पति उससे दो लाख रूपए कैश , एक कार  दहेज़ में लाने की मांग करता है और दहेज नहीं लाने से मना करने पर उसके प्राइवेट पार्ट  में बोतल, गाजर डालकर प्रताड़ित करता है। जब उसे उसकी हरकत से उसे परेशानी होती है तो वह चिल्ला चिल्लाकर हंसता है। विरोध करने पर उसका पति उसे जमीन पर गिराकर मारता है और उसे जान से मारने की धमकी देता है। वहीं, उसके पति के परिवार मारपीट के दौरान घर के दरवाजे पर ताला लगा देते है ताकि पड़ोसी उसे बचा नहीं सके, उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है जिसके चलते उसके पति ने उसे घर से मारपीट करके निकाल दिया और उसके जेबर भी छीन लिए।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पिता उसकी शादी भुता क्षेत्र आसिद अली से की थी । आसिद से उसका एक बेटा भी है । वह वर्तमान में अपने पिता के पास रहती है | उसके पिता की माली हालत भी अच्छी नहीं है | उसके पिता ने उसकी शादी में अपनी हैसियत से ज्यादा पैसा खर्च किया था। पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर आकर मामले की शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि उसे उम्मीद है साहब उसे न्याय दिलाएंगे। महिला ने कहा कि उसकी शिकायत बड़े साहब की गैरमौजूदगी में सीओ साहब ने सुनी है।

 साभार – पंजाब केसरी

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *