Nirbhik Nazar

शादी की सारी रस्में पूरी होते ही बोली दुल्हन – नहीं जाऊँगी ससुराल, दूल्हे को हुआ होगा अपने रंग पर मलाल, पढ़िये पूरी खबर…

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दुल्हन ने शादी की रस्मों के बाद विदाई करवाने से मना कर दिया। शादी का माहौल एक पल में तनाव में बदल गया। उसने दूल्हे के साथ जाने से मना किया तो दूल्हा हैरान रह गया। यहां तक कि दुल्हन का परिवार भी उसके फैसले के बारे में कुछ नहीं जानता था और सुनते ही उनके होश उड़ गए। लड़की ने विदाई करवा कर ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया। मौके पर हंगामा होने लगा और पुलिस जानकारी मिलते ही मामला शांत करवाने के लिए पहुंची। हंगामे का कोई फैसला नहीं निकला तो पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया और लड़की के पक्ष में फैसला दिया। आखिर में शादी की सारी रस्में होने के बाद भी शादी तोड़ दी गई।

जानकारी के मुताबिक शादी की सारी रस्मों के होने के बाद दुल्हन को लगा कि दूल्हा सांवला है और उसके साथ उसकी जोड़ी अच्छी नहीं लगेगी। यही कारण है कि उसने रस्में पूरी होने के बाद भी शादी तोड़ने की जिद्द की और विदाई करवाने से मना कर दिया। घटना गोरखपुर के उरुवा थाना क्षेत्र की है। खजनी थाना क्षेत्र से लड़की की बारात आई थी। शादी की सभी रस्में जैसे जयमाला और फेरे सभी हुए। लोगों की दावत भी की गई। वहीं सुबह सोने पर जब विदाई की बारी आई तो दूल्हन ने शादी तोड़ने की जिद्द पकड़ ली।

दूल्हे के परिवार द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और हंगामा रोकने के लिए पुलिस पहुंची। दुल्हन ने कहा कि दूल्हा सांवला है इसलिए उसे ये शादी तोड़नी है। दोनों पक्षों और पुलिस ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की। पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने मान लिया। लड़की ने शादी तोड़ने की बात से हटने से इंकार किया तो पुलिस ने उसके हक में फैसला लेते हुए शादी तोड़ दी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *