Nirbhik Nazar

CM धामी ने किया सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर टीम को सैल्यूट, खत लिखकर दी शुभकामनाएं

रुद्रप्रयागः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्र लिखकर सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर (Six Sigma Healthcare) को शुभकामनाएं देते हुए सिक्स सिग्मा को शौर्य, सत्य, साहस, समर्पण, देश और मानव सेवा का प्रतीक बताया है. मुख्यमंत्री धामी ने सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस टीम की ओर से हिमालयी क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना की है.

गौरतलब है कि केदारनाथ कपाट खुलने से पहले मुख्यमंत्री ने अपने आवास से सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर टीम के साथ केदार मेडिकल का शुभारंभ किया था और सभी मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ को मोटिवेट करते हुए केदारनाथ धाम भेजा. सिक्स सिग्मा टीम द्वारा केदारनाथ धाम में बेस्ट मेडिकल सर्विस उपलब्ध करवाई जा रही है. इस बार रिकॉर्ड तोड़ यात्री केदारनाथ आ रहे हैं और मेडिकल टीम भी अनेक चुनौतीपूर्ण माहौल में काम करना पड़ रहा है. एक-एक डॉक्टर लगभग 300 मरीजों की मेडिकल केयर कर रहा है. लेकिन सिक्स सिग्मा की टीम बर्फीली वादियों में विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य पर अडिग है.

सिक्स सिग्मा टीम के लीडर डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि सिक्स सिग्मा का जन्म ही केदारनाथ त्रासदी से हुआ है. वर्ष 2018 से केदारनाथ में लगातार उच्च कोटि की मेडिकल सेवाएं दी जा रही हैं. सिक्स सिग्मा शासन-प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ा रहा है. धाम में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होने से ही रिकार्ड यात्री धाम पहुंच रहे हैं.

उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम के अलावा द्वितीय केदार मदमहेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ में भी सिक्स सिग्मा की मेडिकल टीम सेवाएं दे रही हैं. तुंगनाथ व मदमहेश्वर में सिक्स सिग्मा टीम दिन में बेहद कठिन मेडिकल सेवा के उपरान्त अपना भोजन भी खुद बनाते हैं. विषम परिस्थितियां होने के बावजूद टीम दिन-रात यात्रियों की सेवा में जुटी हुई है. उन्होंने बताया कि सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड में फ्री मेडिकल सर्विस दे रहा है और किसी से भी किसी प्रकार का कोई डोनेशन नहीं लेता है.

इसके अलावा आर्मी, वायु सेना, आईटीबीपी व बीएसएफ से ट्रेनिंग प्राप्त सिक्स सिग्मा टीम रेस्क्यू करने में भी एक्सपर्ट है. बताया कि सिक्स सिग्मा टीम ने वर्ष 2018 में केदारनाथ धाम में 35 हजार 326 मरीजों का उपचार किया था, जबकि वर्ष 2019 में 40 हजार 456 व 2021 में 9,337 और इस बार यात्रा सीजन में अब तक 16 हजार 108 तीर्थयात्रियों को मेडिकल सुविधा प्रदान कर चुका है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *