Nirbhik Nazar

आपत्तिजनक हालत मे देख लिया था टीचर के साथ, बाप ने नाबालिग बेटी को उतार दिया मौत के घाट…

बांदा: उत्तरप्रदेश के बांदा जिले में एक पिता ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर में रखा था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पीएम के लिए भेजा। बांदा पुलिस ने पिता और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ट्यूशन टीचर घर आकर नाबालिग को पढ़ाती थी, इस बीच दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया है। वहीं मामले के खुलासे के बाद गुस्से में पिता ने अपनी बेटी को ही गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पिता ने बेटी का शव घर के पीछे कमरे में रख दिया था। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग के प्रेमी और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग और ट्यूशन टीचर एक साथ स्कूल में पढ़ते थे। मृतका के छोटे भाई-बहनों को वह घर ट्यूशन पढ़ाने आता था। इसी बीच दोनों में प्रेम हो गया। एक दिन पिता ने बेटी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और क्रोध में आकर अवैध तमंचे से गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी। 28 मई को मिले लड़की की लाश के बाद SP अभिनन्दन ने मामले की जांच के लिए दो टीम गठित की थी। ​वहीं परिजनों से कड़ाई से पूछताछ के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हो गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *