Nirbhik Nazar

आयकर अधिकारी की मासूम बेटी के साथ डिजिटल रेप, घटना CCTV में कैद, जानिये क्या होता है डिजिटल रेप ?

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर डिजिटल रेप का मामला सामने आया है। गौतमबुद्ध नगर में आरोपी ने 3 साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाया है। आयकर विभाग में पदस्थ बच्ची के पिता ने मामले की शिकायत बिसरख थाना में दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा में रहने वाले आयकर विभाग के अधिकारी की 3 वर्षीय मासूम बेटी मौर्य फाउंडेशन नामक प्ले स्कूल में पढ़ती है। आरोपी ने इसी प्ले स्कूल में मासूम के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वहीं इस पूरे वारदात का खुलासा स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे से हुआ है। बच्ची आरोपी की पहचान नहीं कर पाई। वहीं शिकायत पर बिसरख पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में जुट गई है। पुलिस ने दो टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किया जाएगा।

क्या है डिजिटल रेप?

पुलिस के मुताबिक डिजिटल रेप का मतलब यह नहीं कि किसी लड़की या लड़के का शोषण इंटरनेट के माध्यम से किया जाए। यह शब्द दो शब्द डिजिट और रेप से बना है। अंग्रेजी के डिजिट का मतलब जहां अंक होता है, वहीं अंग्रेजी शब्दकोश के मुताबिक उंगली, अंगूठा, पैर की उंगली, इन शरीर के अंगों को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है। यौन उत्पीड़न जो डिजिट से किया गया हो, तब उसे ‘डिजिटल रेप’ कहा जाता है। दरअसल, डिजिटल रेप से जुड़ी घटनाओं में महिला के प्राइवेट पार्ट में फिंगर्स का इस्तेमाल किया जाता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *