Nirbhik Nazar

मियाँ-बीवी की लड़ाई, बच्चों की जान पर बन आई, दो बच्चों को झाड़ी में छोड़कर गायब हो गई माई…

गिरिडीह : रविवार देर रात धनवार थाना क्षेत्र के झलकडीहा गांव में पारिवारिक विवाद में एक मां तीन माह और दो वर्ष के अपने बच्चों को सुनसान क्षेत्र की झाड़ी में छोड़कर गायब हो गई। सुबह पता चलने पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए झकलडीहा के दशरथ राय की पत्नी डेगनी देवी को सौंप दिया है। ग्रामीणों ने बच्चे की मां-पिता की पहचान भी कर ली है। पुलिस के सहयोग से ग्रामीण बच्चों को लेकर उसके घर तक गए लेकिन उसके दादा, दादी व सौतेली मां ने उसे साथ में रखने से इंकार कर दिया। कहा कि बच्चों के माता-पिता को नहीं पहचानते हैं।

गरजासारण की मुखिया अजमेरी खातून के पति नसीम राही के अनुसार बच्चे का पिता धनवार थाना क्षेत्र के चित्तरडीह के शोभा साव का पुत्र डोमन साव है। डोमन ने दो शादी की है। पूर्व की पत्नी से भी चार बच्चे हैं। पहली पत्नी गांव में ही अपने सास-ससुर के साथ रहती है जबकि डोमन अपनी दूसरी पत्नी के साथ रांची में मजदूरी करता है। आशंका जाहिर की कि डोमन और उसकी दूसरी पत्नी में विवाद हो गया होगा। इस वजह से उसकी पत्नी ने बच्चों को लाकर यहां छोड़ दिया। शोभा साव का कहना है कि उसके पुत्र कहां दूसरी शादी किससे की, कहां रहता है, नहीं जानते। वह घर भी नहीं आता। एसआइ तिर्की ने बताया कि जब तक माता पिता नहीं आ जाते, बच्चों की देखभाल डेगनी देवी करेगी। माता-पिता की तलाश की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *