नई दिल्ली: प्रयागराज में 10 जून (शुक्रवार) को हुई हिंसा के मामले में कथित मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ पंप के घर पर 12 जून को बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई हुई और जावेद के घर को गिरा दिया गया। योगी आदित्यनाथ सरकार की इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता व पत्रकार आशुतोष ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

आशुतोष ने अपने सोशल मीडिया मंडल से कमेंट किया कि आज ये ये घर ढहा रहे हैं, कल संविधान ढहायेंगे। आशुतोष द्वारा किए गए इस कमेंट पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे तो वहीं कुछ लोगों ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि हमें संविधान बचाने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। आशुतोष ने ट्रोल करने वाले यूजर को भी जवाब दिया।
आज ये घर ढहा रहे हैं, कल संविधान ढहायेंगे !
— ashutosh (@ashutosh83B) June 13, 2022
उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में कमेंट किया कि मैं कमेंट ना तो देखता हूं और ना पढ़ता हूं। किसी ने अभी कहा कि ट्रोल आर्मी बहुत गालियां दे रही है। मैंने कहा भगवान इनका भला करें। ये मासूम लोग हैं, इनके बाल बच्चे तरक्की करें। मैं इनके घर परिवार वालों के बारे में अच्छा ही सोचता हूं।