Nirbhik Nazar

बेटा था आवारा, बाप ने धूप में डाल कर प्यासा मारा, पढें पूरी खबर

ओडिशा: एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है ओडिशा में एक पिता ने अपने बेटे को बेहद निर्दयता से मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि पिता ने बेटे के हाथ पैर बांधकर उसे मरने के लिए धूप में छोड़ दिया। ओडिशा पुलिस ने कोएंझार जिले से एक 65 साल के शख्स को गिरफ्तार किया है जिसपर आरोप है कि उसने अपने 40 साल के बेटे को तपती धूप में मरने के लिए छोड़ दिया था। आरोप है कि बुजुर्ग ने बेटे के हाथ-पैर बांधकर तेज धूप में डाल दिया। आरोपी का नाम पनुआ नायक बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना सनामासिनाबिला नाम के गैंव की है। पनुआ ने अपने बेटे सुमंत के हाथ-पैर प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए और दोपहर 2 बजे के आसपास धूप में डाल दिया। इसके बाद सुमंत की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बेटे के बार-बार पानी मांगने के बावजूद उसने एक बूंद पानी नहीं दिया।


पुलिस के मुताबिक सुमंत कोई काम नहीं करता था और उसी दिन उसने अपने पिता से झगड़ा किया था। दो दिन पहले सुमंत ने अपनी मां को मारा था जिससे उनके कूल्हे की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। वह अकसर अपनी पत्नी की भी पिटाई करता था। दारू पीकर वह घर वालों को परेशान किया करता था। जब वह पिता से भी लड़ाई करने लगा तो उसने सबक सिखाने के लिए उसके हाथ-पैर बांधकर बाहर धूप में डाल दिया।

शनिवार को कोएंझार जिले में सबसे ज्यादा 36.6 डिग्री अधिकतम तापमान रेकॉर्ड किया गया। अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक तापमान करीब 40 डिग्री के आसपास था क्योंकि आर्द्रता बहुत थी। डॉक्टरों का कहना है कि एक आम आदमी 24 से 37 डिग्री तक तापमान बर्दाश्त कर पाता है। इससे ज्यादा गर्मी बढ़ने पर पाचन, फिल्ट्रेशन और अन्य कई दिक्कतें होने लगती हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *