Nirbhik Nazar

AK-47 और ग्रेनेड रखने के मामले में बाहुबली विधायक अनंत सिंह दोषी करार, 21 को कोर्ट सुनाएगी सजा 

पटना: बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दोषी करार दिया गया है। 2019 में लदवां गांव स्थित उनके पैतृक आवास से एके-47, 33 जिंदा कारतूस और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे। इस मामले में पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई पूरी कर ली थी। अदालत अब 21 जून को अनंत सिंह के खिलाफ सजा का एलान करेगी। अनंत सिंह फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। विशेष जज त्रिलोकी दुबे ने मंगलवार को उन्हें दोषी करार दिया और इस मामले को विशेष कांड की श्रेणी में रखा। उन्होंने सजा की तारीख 21 जून मुकम्मल की है। इस मामले में 15 अक्तूबर, 2020 को अनंद सिंह और पैतृक आवास के केयरटेकर के खिलाफ आरोप तय किए गए थे।


11 घंटे तक चला था सर्च ऑपरेशन 

बाढ जिले की तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह ने दावा किया था कि उनके पास हथियारों की तस्करी की पुख्ता सूचना है। इसके बाद पुलिस ने अनंत सिंह के घर पर छापेमारी की थी। करीब 11 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद उनके पैतृक आवास से एके-47, जिंदा कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे। जानकारी के मुताबिक, सुबह चार बजे पुलिस ने अनंत सिंह के आवास पर छापा मारा था।

दिल्ली में किया था सरेंडर 

छापेमारी के बाद बिहार पुलिस ने अनंत सिंह के पैतृक आवास के केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया था। इसकी सूचना मिलते ही बाहुबली विधायक अनंत सिंह फरार हो गए थे। हालांकि, तीन से चार दिन बाद उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद बिहार पुलिस उन्हें बाढ ले आई थी। वह 2019 से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *