Nirbhik Nazar

पति ने देख लिया था, 4 बच्चों की माँ आशिक के साथ मार रही थी स्टाइल, धोखा दिया प्रेमी ने तो पी लिया फ़िनाइल…  

ग़ाज़ियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में पड़ोसी युवक के प्यार में पागल हुई चार बच्चों के मां ने पति के विरोध करने पर फिनायल पी लिया। जिसके बाद महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी हुई है। वहीं पुलिस ने प्रेमी का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली चार बच्चों की मां के अपने पड़ोस में रहने वाले युवक से नाज़ायज़ संबंध बन गए थे। शुक्रवार को महिला के पति ने उसे पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा लिया था, जिसके बाद घर में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा बढ़ने के बाद दोनों पक्ष नंदग्राम थाने पहुंच गए। थाने में काउंसिलिंग के बाद महिला परिवार के साथ चली गई। वहीं, पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।

अगले दिन महिला फिर थाने पहुंची और पुलिस से स्पष्ट कह दिया कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी, मगर पुलिस द्वारा दोबारा बुलाने पर प्रेमी थाने में नहीं पहुंचा। इसके बाद सोमवार को महिला ने फिनायल पी लिया। SHO अमित कुमार का कहना है कि महिला की तबीयत अब ठीक है। उसकी काउंसिलिंग कराई जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *