Nirbhik Nazar

सीएम ने जाना कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का हालचाल, सत्र के दौरान  अचानक बगड़ा था मंत्री का स्वास्थ्य

देहरादून: अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को चिकित्सकों की सलाह पर एयर लिफ्ट कर नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती मंत्री का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

विधानसभा सत्र के दौरान  कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी मैक्स अस्पताल पहुंचकर कैबिनेट मंत्री की कुशल क्षेम पूछी। इस बीच चिकित्सकों के परामर्श के बाद मंत्री को एयर लिफ्ट कर मैक्स अस्पताल से हायर सेंटर मेदांता अस्पताल ले जाया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी आदि ने भी मंत्री रामदास के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *