Nirbhik Nazar

सीएम धामी पहुंचे बदरीनाथ धाम, विशेष पूजा अर्चना के बाद लिया एक्‍शन प्‍लान का जायजा

चमोली : मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे और विशेष पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री धामी ने भगवान बदरीनाथ की पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पूजा अर्चना के बाद मुख्‍यमंत्री धामी ने बदरीनाथ एक्‍शन प्‍लान का जायजा लिया। मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा कि केदारनाथ में दूसरे चरण का काम सुचारू रूप से चल रहा है। अब बदरीनाथ धाम में भी काम शुरू हो गया है।आज मैं इन कार्यों को देखने आया हूं। अब नवनिर्माण तेजी से होगा।

कथा वाचक मोरारी बापू ने किए केदारनाथ के दर्शन

प्रसिद्ध संत एवं कथावाचक मोरारी बापू ने केदारनाथ धाम पहुंचकर पूजा अर्चना कर भोले बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल के दर्शन भी किए। गुरुवार को मोरारी बापू हेलीकाप्टर से केदारनाथ धाम हेलीपैड पहुंचे।

मोरारी बापू ने केदारनाथ में आपदा के बाद यहां भव्य कथा भी करवाई थी। जबकि समय-समय पर वह केदारनाथ धाम पहुंचते रहते हैं। गुरुवार को उन्होंने केदारनाथ में ही रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार को भी वह केदारनाथ में रह सकते हैं। इसके बाद वह बदरीनाथ धाम भी जाएंगे। वहीं मंदिर पहुंचने पर बदरी-केदार मंदिर समिति ने उनका जोरदार स्वागत किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *