Nirbhik Nazar

शादी के मंडप में खूब चले घुसे-लात, दूल्हे के साथ पिट गई पूरी बारात, वीडियो वायरल…

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में शादी का समारोह की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में देख सकते है कि लोग शादी में एक दूसरे को जमकर पीट रहे हैं।  यहां तक की उन्होंने दूल्हे को भी नहीं छोड़ा। बताया जा रहा है कि मारपीट डांस को लेकर हुई थी। शादी के दौरान बीच सड़क पर दूल्हा सहित सरेआम बारातियों की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है।  वीडियो में धड़ाधड़ कुर्सियां फिकतीं/चलतीं और मारपीट होती दिखाई दे रही है। इस दौरान वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के पुरूष महिलाओं और युवाओं को जमकर पीटा और दूर तक खदेड़ दिया। इस घमाशान में दूल्हा भी मारपीट का शिकार हो गया। बीच बचाव करते कुछ लोगों ने दूल्हे को बचा लिया।

दरअसल सिविल लाइन थाने के पास सड़क किनारे रहने वाले खानाबदोशों के यहां लड़की की शादी थी। सड़क किनारे मंडप गाड़कर यह शादी कबीलाई लोगों द्वारा मिलकर की जा रही थी। सड़क किनारे मंडप गाड़कर हो रही शादी में वधु पक्ष की महिलाएं मंडप के नीचे शानदार डांस की प्रस्तुति देकर अपना और बारातियों का मनोरंजन कर रहीं थीं।

काफी देर तक चलने वाले इस प्रोग्राम से वर पक्ष के लोग थक और नाच-गाना बंद कर शादी के लिए कहा तो लड़की वालों ने और नृत्य करने की बात कही।इस बीच बात न मानने और शादी में देरी होने पर दूल्हे के शराब पिये भाई ने मंडप के नीचे बज रहे म्यूजिक सिस्टम में लात मारकर गिरा दिया और उसे बंद कर दिया। इसके बाद यह विवाद शुरू हुआ। आखिर में पुलिस की समझाइश के बाद यह विवाह संपन्न हो सका।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *