Nirbhik Nazar

आरोप लगाया की तुमने लड़की भगवाई और लड़की, उसकी सहेली और सहेली की मां को खूंटे से बांधकर कर दी पिटाई…

सुगौली : ब‍िहार के पूर्वी चंपारण में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। स्थानीय थाना क्षेत्र की माली पंचायत में प्रेम प्रसंग को लेकर स्वजन ने लड़की, उसकी सहेली और सहेली की मां को खूंटे से बांधकर जमकर पिटाई की। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। उसने गुरुवार को लड़की के भाई व उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया।

सहेली की मां पर युवती को भागाने का आरोप

पुलिस के अनुसार जांच में यह बात सामने आई कि चार दिन पहले वह लड़की एक लड़के के साथ भाग गई थी। स्वजन का मानना था कि लड़की की सहेली व सहेली की मां भगाने में सहयोगी रही हैं। इसी आरोप में दोनों लड़कियों व महिला को खूंटे से बांधकर पिटाई की जा रही थी।

थाने में दर्ज हुआ मामला

इस सिलसिले में लड़की की सहेली की मां ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अंगद सहनी, बुधिया देवी, बिहारी सहनी, प्रभेंद्र सहनी, सुनील सहनी व चंदोलाल सहनी सहित 11 लोगों पर अपनी पुत्री को घर से खींचकर ले जाने तथा रस्सी से बांधकर ग्रामीणों के सामने लाठी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि जब वह बचाने के लिए गई तो उनलोगों ने उसे भी रस्सी से बांध दिया और मारने लगे। थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने बताया कि लड़की वापस घर आ गई है। पिटाई को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।

मारपीट में महिला घायल

बंजरिया। थाना क्षेत्र के मोखलिसपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मामले को लेकर पीडि़त महिला मीना देवी पति अदालत सहनी ने थाने में आवेदन देकर 8 व्यक्तियों कृष्णा राय, राकेश राय, राजेश राय, मुकेश राय, साधु राय, विशाल राय, राजू राय, मंदीप राय को आरोपित किया है। आवेदन में उसने गाली-गलौज करने तथा लाठी-डंडा से सिर पर मार कर घायल करने का आरोप लगाई है। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *