Nirbhik Nazar

तालिबान राज में पकौड़े बेचने को मजबूर है टीवी एंकर, तस्वीरें देख हिल गया मीडिया जगत…

न्यूज़ डेस्क : अमेरिका के अफगानिस्तान से हटते ही तालिबान सत्ता पर काबिज हो गया था और उसके बाद से ही वहां रह रहे अधिकतर लोगों की की हालात खराब है. बीते साल अफगानिस्तान से बहुत से भयावह मंजर दुनिया को देखने को मिले. कई दृश्यों ने तो लोगों को हिलाकर रख दिया था. अब फिर से कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसे देख हर कोई चकित है. यह तस्वीरें एक न्यूज एंकर से जुड़ी हैं, जो तालिबान राज में सड़कों पर फूड बेचने को मजबूर है. इन तस्वीरों को कबीर हकमल, जो पहले हामिद करजई सरकार के साथ काम कर चुके हैं उन्होंने ट्वीट की हैं.

 सड़कों पर फूड बेच रहा मशहूर एंकर

वायरल हो रही तस्वीरों में सड़कों पर खाना बेच रहे शख्स एक मशहूर एंकर रह चुके हैं. उनका नाम मूसा मोहम्मदी है और अफगानी चैनलों में कभी न्यूज एंकर हुआ करते थे. लेकिन जब से तालिबान की सरकार देश में सत्ता पर काबिज हुई है वो गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं. घर चलाने के लिए वो सड़कों पर खाना बेचने को मजबूर हैं. इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स के ताबड़तोड़ रिएक्शन आने लगे हैं.

कई चैनलों में किया है काम

काबिर हकमल द्वारा शेयर की गई तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है: “तालिबान के राज में पत्रकारों की हालत. मूसा मोहम्मदी ने विभिन्न टीवी चैनलों में एंकर और रिपोर्टर के रूप में वर्षों तक काम किया,अब उनके पास अपने परिवार का पेट पालने के लिए कोई आय नहीं है. और कुछ पैसे कमाने के लिए वो स्ट्रीट फूड बेचते हैं. तालिबानी राज में अफगानों को अभूतपूर्व गरीबी का सामना करना पड़ रहा है.” उन्होंने तीन तस्वीरें शेयर की है, एक में वो न्यूज पढ़ रहे हैं और दो तस्वीरों में सड़कों पर फूड बेच रहे हैं.

फिर से मिलेगी नौकरी

काबिर हकमल का यह ट्वीट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तूफान की तरह वायरल होने लगा है. उनका यह ट्वीट राष्ट्रीय रेडियो और टेलीविजन के महानिदेशक अहमदुल्ला वसीक तक भी पहुंचा गया. बताया जा रहा है कि उन्होंने इसे देखने के बाद एंकर रहे मूसा मोहम्मदी को फिर से रोजगार देने की बात कही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *