Nirbhik Nazar

विवाद मे, मुश्किल पड़ गई देवर को जान बचानी, भाभी ने प्राइवेट पार्ट पर उड़ेल दिया खौलता पानी…

पटना: घर में छोटी-छोटी बातों पर होने वाला झगड़ा कभी-कभी बड़ा रुख अख्तियार कर लेता है। ऐसी ही एक घटना बिहार की राजधानी में हुई। पटना में भाभी ने गुस्से में देवर के साथ ऐसा किया कि सभी चौंक गए। घर में हो रही लड़ाई के बीच गुस्से में भाभी ने देवर के गुप्तांग पर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया। गर्म पानी शरीर पर पड़ते ही युवक चिल्लाने लगा। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। आननफानन में घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस कृत्य के बाद भाभी ने बताया कि उसने यह क्यों ऐसा किया। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। इसी से नाराज महिला ने वारदात को अंजाम दिया।

दरअसल, फतुहा के मकसूदपुर मोहल्ले के एक घर में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर घर में आए दिन बहस हुआ करती थी। शुक्रवार को भी भूमि की दावेदारी को लेकर परिवार भिड़ गया। इसी बात में तैश में आई भाभी ने देवर के गुप्तांग पर गर्म पानी फेंक दिया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। युवक चीखने लगा। घटना में देवर का गुप्तांग बुरी तरह जल गया। घायल मिथलेश कुमार की पत्नी शोभा देवी ने इस बात की लिखित शिकायत फतुहा थाने में की है। वहीं जख्मी युवक का इलाज अस्पताल में कराया गया। जख्मी युवक की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार को घर में जमीन के लिए मामूली विवाद हो गया था। इसमें मेरे और गोतनी में झगड़ा हो गया। उसके बाद मेरी गोतनी ने मेरे पति पर गर्म पानी फेंक दिया, जिससे उनका गुप्तांग जल गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *