Nirbhik Nazar

बेटी का मोबाइल चेक करके माँ हो गई हैरान, 2 लड़के कर रहे थे बेटी को परेशान, कर चुके थे बेटी के साथ गंदा काम…

भोपाल: राजधानी भोपाल में ग्यारहवीं क्लास की छात्रा को करीब 2 साल से दो युवक ब्लैकमेल कर अपनी हवस का शिकार बना रहे थे। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब मां ने बेटी का मोबाइल चेक किया। आरोपियों के धमकी भरे चैट पढ़कर मां के होश उड़ गए। पूरा मामला भोपाल के ऐशबाग इलाके का है। जहां मां-बेटी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल चेक करने पर हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक ऐशबाग इलाके में रहने वाली 17 साल की छात्रा 11वीं क्लास में पढ़ती है। बुधवार रात को ही उसकी मां ने थाने पहुंचकर दो युवकों के खिलाफ ब्लैकमेल कर रेप किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा की मां ने बताया कि वह ब्यूटी पार्लर चलाती है और बेटा जॉब करता है इसलिए उनकी बेटी घर पर अकेली रहती है।

मां ने बताया कि पड़ोस में ही ईशान नाम का एक ट्रेलर है। जिसके पास मेरी बेटी हमेशा कपड़े सिलवाने जाती थी। 2 साल पहले ईशान कपड़े देने के लिए घर पर आया था और मेरी बेटी को अकेला पाकर उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद से ही आरोपी ने कई बार बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस बात की भनक आशीफ नाम के एक युवक को लग गई, तो वह भी बेटी को ब्लैकमेल कर अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। बुधवार की रात जब मां ने छात्रा का मोबाइल चेक किया, तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत बेटी को समझाया और साथ लेकर थाने पहुंच कर कंप्लेंट दर्ज कराई।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *