Nirbhik Nazar

जवान बच्चों की माँ को हो गया प्यार, घर से ड्यूटी पर जाने को निकली, कमरे मे ले गया यार, जब पकड़ाई, हो गई धुनाई…

सिवान: राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम (आरबीएस) के तहत सीएचसी में कार्यरत एएनएम गुरुवार को प्रेमी संग गायब हो गई। तलाश करने में वह अपने प्रेमी के साथ एक कमरे में मिली। बताया जाता है कि एक महिला और उसके प्रेमी को गांव के लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान प्रेमी की पिटाई लोग करने लगे तो उसने धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया और मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया।  इसके बाद लोगों ने महिला और उसके प्रेमी को बंधक बना लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मामले में महिला के पति ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन दिया है। महिला के पति ने कहा कि कोई उसकी पत्नी को बहला कर ले गया था। वहीं प्रेमी के पिता ने भी थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि महिला अपने किराए के मकान से ड्यूटी जाने के लिए निकली और रास्ते से प्रेमी के संग गायब हो गई। वह तीन बच्चों की मां बताई जाती है। उसका बड़ा पुत्र इंटर में, दूसरा मैट्रिक में और सबसे छोटी पुत्री छह-सात साल की है। वह पति, पुत्र व  पुत्री के साथ किराए के मकान में रहती है।

स्वजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम जब वह ड्यूटी से नहीं लौटी तो स्वजन द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की गई। इस मामले में शुक्रवार को उसके पति ने थाने में आवेदन देकर पड़ोस में रहने वाले विकास कुमार रस्तोगी, उसके भाई आकाश कुमार रस्तोगी, बहन रानी कुमारी, मां रिंकी देवी, रस्तोगी व कुछ अन्य लोगों पर उसे बहला-फुसला कर उसका अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है। वहीं उसके प्रेमी विकास कुमार रस्तोगी के पिता राघव प्रसाद रस्तोगी ने भी थाने में आवेदन देकर एएनएम पर उसके पुत्र को बहला-फुसला कर भगा लेने का आरोप लगाया है। पुलिस आवेदन के आधार पर इसकी जांच कर रही है। इस मामले में सीएचसी प्रभारी डा. अनिल कुमार ने कहा कि  घटना से सभी स्वास्थ्यकर्मी चिंतित व शर्मसार हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *