Nirbhik Nazar

कोश्यारी के व्यक्तित्व का हर पहलू प्रेरणादायी – सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित पुस्तक ‘द लीजेंड आफ कोश्यारी भगत दा’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी के व्यक्तित्व का हर पहलू प्रेरणादायी है। वह सहजता की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने सामान्य परिवेश में रहकर शिखर छूने का कार्य किया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में महाराष्ट्र के राज्यपाल के जीवन पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने भगत सिंह कोश्यारी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत में ही सरल राजनेता के साथ ही कुशल शिक्षक के रूप में समाज को दिशा देने का कार्य किया।

ऐसे सरल व्यक्तित्व की देश के प्रमुख राज्य महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में उपस्थिति सबको गौरवान्वित करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें स्वयं भगत सिंह कोश्यारी के सानिध्य में रहकर सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 30 वर्षों से लंबित टिहरी बांध को उसके पूर्ण स्वरूप में लाने का श्रेय भी कोश्यारी को है। ऊर्जा मंत्री रहते हुए उन्होंने राजनीतिक नफा-नुकसान की चिंता न करते हुए बांध बनाने में अपना योगदान दिया। वह सभी नीतिगत विषयों के जानकारी व दृढ़ निश्चय वाले व्यक्ति हैं। सबको साथ लेकर चलना, छोटे-बड़े से भेदभाव न कर सभी को आगे बढ़ाने में मदद करने की सीख भी भगत सिंह कोश्यारी से मिलती है।

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने पुस्तक को प्रेरणादायी बताते हुए भगत सिंह कोश्यारी को बड़े दिल वाला नेता बताया। उन्हेांने कहा कि वे चौपाल में रहें या राजभवन में, उनकी दिनचर्या साधारण ही रहती है। उन्होंने कहा कि उन्हें भी कोश्यारी की छत्रछाया में आगे बढऩे का मौका मिला है। कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, सरिता आर्य, सुरेश गडिय़ा, मोहन सिंह बिष्ट, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार व विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार के अलावा प्रदेश एवं महाराष्ट्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *