Nirbhik Nazar

राजद ने पोस्टर शेयर करके पीएम की तस्वीर पर लिखा “71 साल का बूढ़ा देश की सेवा करेगा और 22 साल का नौजवान होगा रिटायर्ड”

पटनाः अग्निपथ योजना के विरोध में शनिवार के बिहार बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए छात्र युवाओं के साथ विपक्षी दलों के कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए हैं। युवाओं में समर्थन में आगे आए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राजद ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा, “पहली बार देश में सुनने को मिल रहा है कि नौकरी जाने के बाद आप ‘settle’ हो जाओगे! ऐसा कीजिए मोदी जी, आप युवाओं की सेना में नौकरी नियमित कर के युवाओं को ‘बर्बाद’ ही कर दीजिए! “इसके साथ ही राजद ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी को 71 साल का बूढ़ा बताया गया है। लिखा है कि 71 साल का बूढ़ा देश सेवा करेगा और 22 साल का नौजवान रिटायर्ड होगा। इसे कहते विपरीत बुद्धि।

बता दें कि बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामपंथी पाटिर्यों के समर्थन और छात्र युवा संगठन आईसा-इनौस, रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा तथा सेना भर्ती जवान मोर्चा के आह्वान पर बिहार बंद को सफल बनाने के लिए छात्र युवा और राजनीतिक दल के कार्यकर्ता राष्ट्रीय उच्च पथों और रेल मार्गों पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर छात्रों ने आगजनी और तोड़फोड़ भी की है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *