Nirbhik Nazar

अग्निपथ योजना को फ़ायदेमंद बताने के चक्कर फंस गया डीडी न्यूज ! जानिए कैसे ?

नई दिल्ली: एक तरफ जहां अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई राज्यों में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं, ट्रेने जलाई जा रही हैं, पुलिस चौकी आग के हवाले कर दी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार युवाओं को स्कीम के फायदे समझाने में लगी हुई है। स्कीम के फायदे गिनाते कुछ युवाओं के वीडियो डीडी न्यूज चैनल पर प्रसारित किया गया। जिसमें युवा स्कीम के फायदे बताते हुए इस पर ख़ुशी जता रहे हैं लेकिन अब इस वीडियो पर विवाद खड़ा हो गया है।

दरअसल डीडी न्यूज चैनल के ट्विटर अकाउंट से दो वीडियो शेयर किए गये, जिसमें दो युवक (अभिमन्यू वर्मा-जौनपुर, दिव्यम श्रीवास्तव-बाराबंकी) अग्निवीर योजना के फायदे गिना रहे हैं। दोनों वीडियो में बैकग्राउंड, कपड़े जैसी कई समानताएं पाए जाने पर लोग इस डीडी न्यूज का घपला बता रहे हैं। विवाद बढ़ता देख दोनों वीडियो हटा लिए गये हैं।

पत्रकार स्वाति मिश्रा ने ट्विटर पर दोनों वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि “जौनपुर और बाराबंकी में ये जगह हूबहू एक दूसरे जैसी दिखती हैं! शूट करते हुए कम से कम कैमरा ही घुमा लेते।” एक और ट्वीट करते स्वाति ने लिखा कि “वैसे सरकार डीडी न्यूज़ को बेच क्यों नहीं देती? उससे अच्छा प्रचार तो प्राइवेट न्यूज़ चैनल करते हैं।”

कांग्रेस नेता राजेश मिश्रा ने लिखा कि “एक नौजवान जौनपुर का है और एक बाराबंकी का और खास बात ये कि इनके पीछे के बैकग्राउंड को देखिए जो कि एकदम हूबहू एक दूसरे जैसी दिखती हैं! शूट करते हुए कैमरा ही घुमा लेते! अब डीडीन्यूज ने अपना ये ट्वीट भी डिलीट कर दिया। अब आप सोचिए कि सरकार कैसे पूरे देश को गुमराह कर रही है?”

आरजेडी उत्तर प्रदेश के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि “2 वीडियो डाला गया है। एक बाराबंकी का बताकर, एक जौनपुर का बताकर। लेकिन दोनों का बैकग्राउंड एक ही है। समझे मतलब? ये वीडियो भाजपा आईटी सेल के बाथरूम के कोने से शूट होकर आई होगी। पीछे झाड़ियां भी है। फर्ज़ी खबर फैलाना बंद करें डीडी न्यूज ! आप किसी दल के गुलाम नहीं देश की आवाज हैं।”

दरअसल युवाओं के भारी विरोध के बीच डीडी न्यूज कुछ ऐसे छात्रों के वीडियो शेयर कर रहा है जो अग्निपथ योजना से खुश हैं। इसी दौरान कुछ ऐसे वीडियो शेयर किए, जिसमें छात्र अलग-अलग जगह के बताए गये लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहा बैकग्राउंड एक जैसा ही है। ऐसे में जब लोगों ने सवाल उठाना शुरू किया तो वीडियो डिलीट कर दिया गया। अब लोग इस पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और इसे डीडी न्यूज का घपला बता रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *