Nirbhik Nazar

साँप ने काटा तो इस शख्स को इतना गुस्सा आया, साँप को ही काट खाया,

बांदा: यूपी के बांदा में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां के एक अधेड़ व्यक्ति को सांप ने काट लिया जिसके बाद उसने सांप को ही अपना निवाला बना लिया. इसकी जानकारी के बाद अधेड़ के परिजन घबरा गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज डॉक्टरों की टीम कर रही है. डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की हालत स्थिर है. सांप काटने और फिर सांप को खा जाने की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. मामला कमासिन थाना के स्योहत गांव का है. यहां के रहने वाले माताबदल सिंह खेत से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उन्हें सांप ने काट लिया. इसके बाद माताबदल को गुस्सा आ गया और फिर उन्होंने सांप को ही अपना निवाला बना लिया. इसके बाद जब वे घर लौटे तो हाथों पर खून देखकर घरवालों ने पूछताछ की, तब उन्होंने पूरी कहानी बताई.

डॉक्टर ने कहा- मरीज पूरी तरह से स्वस्थ

मामले की जानकारी के बाद परिजन घबरा गए और आनन-फानन में माताबदल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों का कहना है कि व्यक्ति खतरे से बाहर है. डॉ विनीत सचान ने कहा कि मरीज बिल्कुल स्वस्थ है उसे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है. इधर सांप काटने की सूचना पर गांव में ढोल बजवा दिया गया, सांप का जहर उतारने वाले वैद्य टाइप के लोग आ गए, वो खुद इस मामले को देख हैरान हैं. सांप काटने के बाद भी व्यक्ति स्वस्थ है. इधर, पुलिस ने हैरानी जताते हुए बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया तो उसने गुस्से में सांप को ही काटकर खा लिया. उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है. उस व्यक्ति की हालत स्थिर है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *