Nirbhik Nazar

2 हफ्ते से भूखी थी 20 बिल्लियां, मालकिन के घर मे घुसते ही टूट पड़ी, और ले ली जान, पढ़िये पूरी दास्तान…

न्यूज़ डेस्कः  इंसान हो या जानवर भूख हरेक को हिंसक बना देती है जिसके कई बार बेहद भयानक परिणाम निकलते हैं। ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला रूस में सामने आया है।  रूस में करीब 20 बिल्लियों ने एक महिला को इतना काटा कि उसकी मौत हो गई।  घटना रूस के रोस्तोव क्षेत्र के बटायस्क इलाके की है। पुलिस अधिकारियों को उसकी डेडबॉडी दो हफ्ते के बाद मिली, जिसके कुछ ही हिस्से शेष बच्चे थे। यह देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

एनिमल रेस्क्यू एक्सपर्ट ने बताया, “बिल्लियों को दो सप्ताह के लिए घर में अकेला छोड़ दिया गया था, उनके खाने के लिए कुछ भी नहीं था। बिल्लियां बहुत ज्यादा भूखी थीं। इस स्थिति को समझा जा सकता है। बिल्लियों ने वही खाया, जो उन्हें इतने दिनों बाद मिला।” जिन बिल्लियों के काटने से महिला की मौत हुई, वो दुनिया भर में बहुत ही लोकप्रिय हैं। लोग उन्हें अपने घर पर पालना पसंद करते हैं। वर्तमान में विश्व पालतू बिल्ली लोकप्रियता सूची में  ये नस्ल तीसरे नंबर पर आती हैं। आमतौर पर इनका व्यवहार बहुत ही सौम्य रहता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भूख की वजह से इन बिल्लियों ने यह हिंसक बर्ताव किया।

महिला के एक सहकर्मी ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी, जिसमें कहा गया कि वह अपने बॉस से संपर्क नहीं कर पा रही है। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस को महिला का आंशिक रूप से खाया हुआ शरीर उसके घर के अंदर भूखी बिल्लियों से घिरा हुआ मिला। पुलिस का मानना है कि दो सप्ताह पहले ही महिला की मौत हो गई थी, क्योंकि उसके शव के अवशेष सड़ने लगे थे। यह

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *