Nirbhik Nazar

ज़िद के आगे झुक गई पंचायत, युवक ने एक ही मंडप मे भर दी दो पत्नियों की मांग…

लोहरदगा: हाल ही में झारखंड के लोहरदगा से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसको लेकर हर कोई हैरान है। यहां एक अनोखी शादी की खूब चर्चा हो रही है। यहां पर एक युवक ने एकसाथ दो लड़कियों से शादी की है। शुरुआत में परिजनों ने इस विवाह पर आपत्ति जताई, लेकिन बाद में वे मान गए। हैरानी की बात यह है कि अनोखी शादी के गवाह ग्रामीण तो बने ही, पहली युवती का बेटा भी इस समारोह में शामिल हुआ। खबर है कि भंडरा प्रखंड के बंडा गांव के संदीप का एक साथ दो युवतियों से इश्क लड़ा रहा था। वह पहले से कुसुम के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था और उसे एक बेटा भी है। इस बीच वह दूसरी लड़की को दिल दे बैठा। ऐसे में परिजनों ने इस रिश्ते पर सवाल उठाए। जब शादी की बात आई तो संदीप और युवतियों के परिजनों ने अपनी सहमति देने से साफ मना कर दिया। इसके बाद बात पंचायत तक जा पहुंची और फिर गांववालों ने युवक की जिद के आगे झुकते हुए शादी के लिए हामी भर दी। इसके बाद गांववालों की मौजूदगी में संदीप ने दोनों लड़कियों की मांग भरी। इस शादी में कुसुम का बेटा भी शामिल हुआ।

खबर है कि संदीप उरांव कुसुम के साथ तीन वर्षों से लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। इन दोनों के इश्क में दूसरी लड़की (स्वाति) की एंट्री साल भर पहले हुई। कुछ दिनों पहले संदीप पश्चिम बंगाल में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। स्वाति भी वहां मजदूरी करने आई थी। गांव लौटने पर भी दोनों का मिलना-जुलना होता रहा।

बात पता चलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध किया। कई बार झगड़ा हुआ, आखिरकार ग्रामीणों ने सभी पक्षों को बुलाकर बैठक की। इसका यह हल निकाला गया कि संदीप दोनों ही लड़कियों से एक साथ शादी कर ले। दोनों लड़कियां भी इसके लिए राजी हो गईं। ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में संदीप ने स्वाति और कुसुम की मांग भरी। संदीप का कहना है कि एक साथ दो युवतियों से शादी रचाने में कानूनी पेच फंस सकता है, मगर दोनों से ही प्यार है तो किसी एक को छोड़ नहीं सकते।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *