Nirbhik Nazar

पति के लात मारकर मायके चली गई पत्नी, मर्दाना ताकत खोने के बाद, युवक ने सदमे मे कर ली ख़ुदकुशी…

उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही घर में खुदकुशी कर ली। मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इस नोट में युवक ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए है। युवक ने लिखा है कि उनकी पत्नी ने उनके प्राइवेट पार्ट में लात मार दी। इसके बाद से उनका मर्दाना ताकत खत्म हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने बेटे की मौत को लेकर धमोतर थाने में केस दर्ज कराया है।

उदयपुर  मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक, धमोतर थाना क्षेत्र के चरी टीपरी गांव में सोमवार दोपहर को एक युवक शेर सिंह (22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शेर सिंह सोमवार की सुबह ही अपनी पत्नी को उसके मायके हिंगोरिया छोड़कर आया था। घर वापस लौटने के बाद उसने पहली मंजिल की सीढ़ियों का दरवाजा बंद करके खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला, इसके बाद पड़ोसियों की मदद से छत से जाकर दरवाजा खोला गया।

दो साल पहले हुई थी शादी

धमोतर थाने के एएसआई और मामले के जांच अधिकारी कमलेश कुमार व्यास के अनुसार, शेर सिंह की शादी दो साल पहले ही रीना के साथ हुई थी। उनके कोई भी बच्चा नहीं था। शाम 5.30 बजे पति की मौत का समाचार मिलने पर पत्नी भी जिला अस्पताल पहुंची। अस्पताल में परिजनों सहित पत्नी का भी रो-रो कर बुरा हाल दिखा। पत्नी ने परिजनों को बताया कि दोपहर को ही उसने शेर सिंह को कॉल करके बात करने की कोशिश की थी, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *