Nirbhik Nazar

हेमकुंड साहिब मे बर्फबारी, यात्रा बाधित, गोविंदघाट और घांघरिया में रोके गए श्रद्धालु, 2 फीट बर्फ जमी…

चमोलीः सिखों के पवित्र तीर्थ स्थलल हेमकुंड साहिब में बीती देर शाम से ही बर्फबारी जारी है. हेमकुंड साहिब में 2 फीट तक बर्फ जम चुकी है. ऐसे में प्रशासन ने हेमकुंड साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट और घांघरिया में ही रोक दिया है. वहीं, फूलों की घाटी जाने वाले सैलानियों को भी रोका गया है. जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने जानकारी दी है कि हेमकुंड साहिब में हो रही बर्फबारी को देखते हुए तीर्थयात्रियों को घांघरिया और गोविंदघाट गुरुद्वारे में ही रोका गया है. मौसम खुलते ही यात्रियों को आगे भेजा जाएगा. वहीं, पुलिस ने खराब मौसम के चलते ऋषिकेश, श्रीनगर, नगरासू गुरुद्वारे में रुके हुए यात्रियों से फिलहाल आगे की यात्रा न करने की अपील की है.

बीते दिनों भी हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई थी. हेमकुंड पहुंचे तीर्थयात्रियों ने जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठाया था. आज भी मौसम खराब है और बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है.

22 मई को खुले थे हेमकुंड साहिब के कपाट: बता दें कि बीती 22 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुले थे. इस बार सरकार और गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की संख्या भी निर्धारित की है. ऐसे में इस बार एक दिन में 5000 श्रद्धालुओं को ही हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने की अनुमति दी जा रही है.

हेमकुंड साहिब यात्रा रजिस्ट्रेशन: हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी यात्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन सभी के लिए अनिवार्य होगा. इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. श्रद्धालुओं को पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in के जरिए पंजीकरण कराना होगा.

इसके अलावा श्रद्धालु मोबाइल एप्लीकेशन Tourist Care Uttarakhand के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. अगर कोई यात्री किसी भी वजह से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Hemkund Sahib registration) नहीं करवा सकते, वो हेमकुंड गुरुद्वारा ऋषिकेश में उपस्थित होकर अपना ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बिना किसी परेशानी के करवा सकते हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *