Nirbhik Nazar

‘क्षमावीर’ को क्षमा मांगनी होगी, पश्चाताप करना होगा और अग्निपथ को वापस लेना होगाः शत्रुघ्न सिन्हा

मुंबईः फिल्म अभिनता व टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सरकार की नई सेना भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ को नुकसानदायक बताया है। शत्रुघ्न ने कहा कि इस योजना को लागू करने से पहले न विचार हुआ, न सहमति हुई  और न ही विशेषज्ञ की राय ली गई। पीएम मोदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे कहते हैं कि इस पर सालों राय मशविरा हुआ। अगर हुआ तो यह दिखना भी चाहिए। न्याय से ज्यादा जरूरी है उसको होते हुए दिखना भी चाहिए। अभिनेता ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि ऐसी योजना लाई गई जिसने युवाओं का दिल तोड़ दिया।

शत्रुघ्न ने किसान बिल का जिक्र करते हुए कहा किसरकार ने किसान बिल (कानून) के बारे में कहा था कि यह वापस नहीं होगा लेकिन आखिरकार उसे वापस लेना पड़ा। सरकार को अग्निपथ योजना को भी वापस लेना होगा। ‘क्षमावीर’ को क्षमा मांगते हुए, पश्चानताप करते हुए योजना को वापस लेना होगा।

वहीं अग्निपथ को लेकर हिंसक प्रदर्शनों के जवाब में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि “विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है और विरोध प्रदर्शन में हर्ज नहीं है लेकिन जहां तक हिंसा का सवाल है, मैं इसका समर्थन नहीं करता। देश में प्रदेशों में शांति स्था पना हो, यह जरूरी है।”

अभिनेता ने कहा कि देश बेरोजगार देश बन चुका है। ऐसे में युवाओं के लिए आप चार साल की यह स्की न लाए हैं। चार साल बाद बाकी 75 फीसदी लोग कहां जााएंगे। और बाकी के 25 प्रतिशत कहीं आपके अपने, रिश्तेतार, पार्टी के तो नहीं हैं। शत्रुघ्न ने कहा कि कहा जा रहा है कि बाकी लोगों को केंद्रीय बलों में प्राथमिकता दी जाएगी तो सवाल है कब और कितनी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *