Nirbhik Nazar

AAP ने उत्तराखंड मे किया प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, तीन अलग-अलग प्रकोष्ठों के बनाए अध्यक्ष

देहरादून: आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है, जिसमें डीके पाल को प्रदेश सह संगठन समन्वयक और नितिन जोशी को युवा प्रकोष्ठ की कमान सौंपी गई। सोमवार को धर्मपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा की।


पार्टी ने तीन अलग-अलग प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, एक प्रदेश उपाध्यक्ष, छह संगठन सचिव और 10 प्रदेश सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी है। डीके पाल को प्रदेश सह संगठन समन्वयक, राजेश बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष, नितिन जोशी प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, पंकज अरोड़ा को प्रदेश अध्यक्ष परिवहन प्रकोष्ठ, शादाब आलम प्रदेश अध्यक्ष औद्योगिक प्रकोष्ठ बनाया गया।

गणेश भट्ट को जिलाध्यक्ष देवप्रयाग, नरेश प्रिंस, गजेंद्र चौहान, श्याम त्यागी, सुरेश चंद्र बिष्ट, मदन महर, चंद्रशेखर पांडे को प्रदेश संगठन सचिव, दयाल सिंह बिष्ट, मंजू शर्मा, अविरल बिष्ट, कुलवंत सिंह, विजय शाह, मनोहर लाल, नारायण सौराड़ी, प्रकाश चंद उपाध्याय, तारा दत्त पांडे व नसीर खान को प्रदेश सचिव बनाया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *