Nirbhik Nazar

बाप या अभिशाप ? बेटी को प्रेग्नेंट कर बैठा जल्लाद, ऐसे खुला बाप की करतूतों का राज़…

राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले में रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सौतेले बाप ने ही अपनी नाबालिग बेटी के साथ कुकर्म किया। बेटी के पेट दर्द हुआ तो पता चला कि वो पांच माह की गर्भवती है। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने बीती रात आरोपी पिता के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक यह मामला नाथद्वारा थाना क्षेत्र का है। आरोपी पिता फैक्ट्री में मजदूरी करता है। बेटी ने भी अपने बयानों में बताया कि उसके सौतेले पिता ने ही उसके साथ कुकर्म किया है। पीड़िता की मां ने नाथद्वारा थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच में मिली प्रेंग्नेंट

नाथद्वारा थाना अधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सोमवार को उदयपुर डिस्ट्रीक्ट हॉस्पिटल से सूचना मिली थी कि एक नाबालिग के पेट दर्द की शिकायत पर उसे हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया है। जांच पर वो गर्भवती मिली है। इस पर मंगलवार को थाने से जाब्ता उदयपुर हॉस्पिटल पहुंचा और पीड़िता को नाथद्वारा लाया गया। मंगलवार शाम को मजिस्ट्रेट के सामने बयान होने के बाद दोबारा मेडिकल करवाया गया। इसके बाद आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *