Nirbhik Nazar

2 बच्चों के साथ शादी के मंडप मे पहुंची महिला, बोली – दूल्हा है मेरा पति नहीं हो सकती ये शादी, और मच गया बवाल…

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां हेत्तिमपुर इलाके के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में लड़की के घर बारात पहुंचने से ठीक कुछ घंटे पहले दूल्हे की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ पहुंच गई. महिला ने बताया कि जो दूल्हा झारखंड से बारात लेकर आने वाला है, वह उसका पति है. उधर, लड़की वालों से इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची तब जाकर पूरी हकीकत सामने आई. जानकारी के मुताबिक, महुवाडीह क्षेत्र के हेत्तिमपुर इलाके एक गांव में बुधवार को एक लड़की की शादी होनी थी. बारात झारखंड से आने वाली थी. दुल्हन के घर शादी समारोह की तैयारियां पूरी हो चकी थी और रस्म अदायगी भी चल रही थी. इस बीच एक महिला अपने दो बच्चों के साथ लड़की के घर पहुंच गई. उसने लड़की के घर वालों और ग्रामीणों को बताया कि आपके साथ धोखा हो रहा है, जो दूल्हा बारात लेकर आ रहा है, उसकी शादी हो चुकी है और वह मेरा पति है. ये दोनों उसी के बच्चे हैं.

महिला के हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस

महिला की बात सुनने के बाद लड़की के घरवालों ने उसे भला-बुरा कहा और यहां से चले जाने को कहा. लेकिन जब महिला ने हंगामा शुरू कर दिया तो गांव के लोगों ने हेत्तिमपुर पुलिस चौकी को सूचना दी. सूचना पर जब चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे. उन्होंने हंगामा कर रही महिला को शांत कराया और शादी समारोह में पहुंचे लोगों से अपने-अपने घर जाने को कहा.

उधर, रिश्ता तय करने वाले दुल्हन के मामा ने जब हंगामा देखा तो वो मौके से फरार हो गया और बारात को गांव में दाखिल होने से पहले ही रोक दिया. बताया जा रहा है कि लड़की के मामा ने दूल्हे से कुछ रुपये उधार लिये थे और रुपये न लौटाने पड़े, इसलिए भांजी की शादी लड़के से तय करा दी थी. दुल्हन के मामा ने बाद में घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी. उसने ये भी बताया कि हंगामा ज्यादा न बढ़े इसलिए बारात लौटा दी है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *