Nirbhik Nazar

साँप गया काँप ! पत्नी को डंसने वाले सांप को बोतल में भर अस्पताल पहुंच गया शख्स, मच गई अफरातफरी

उन्नाव: यूपी के उन्नाव में एक शख्स बोतल में सांप लेकर अस्पताल पहुंच गया. डॉक्टरों ने जब सांप देखा तो वहां अफरातफरी का माहौल बन गया. उसके साथ उसकी पत्नी भी मौजूद थी. दरअसल, सुबह-सुबह एक महिला को सांप ने काट लिया था. महिला को दर्द का अहसास हुआ तो वह सांप देखकर चिल्लाने लगी. आवाज सुनकर पति और घर के अन्य लोग पहुंचे. फिर पति ने सांप को पकड़कर बोतल में बंद कर दिया. पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पति रामेंद्र से जब पूछा गया कि मरीज के साथ यह सांप क्यों लेकर आए हो? रामेंद्र का जवाब था कि मैं एक दो बार अपने गांव वालों के साथ इस तरह के केस में अस्पताल आ चुका हूं, डॉक्टर पूछते हैं कि किस सांप ने काटा है.

रामेंद्र ने कहा कि जब डॉक्टर जान लेते हैं कि कौन से सांप ने काटा, तभी वह इंजेक्शन लगाते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोगों के पास जवाब नहीं होता है, कई लोगों की जान भी चली जाती है. यही वजह है कि मेरी पत्नी को काटने वाले सांप को भी मैं साथ लेकर आया हूं, उम्मीद है कि मेरी पत्नी बच जाएगी.

क्या है पूरा मामला

अफजाल नगर के रहने वाले रामेंद्र यादव ने बताया कि मेरी पत्नी को सुबह 8:30 बजे सांप ने काटा. सांप हमारे पास है. सांप अभी जीवित है. हमने इसको पकड़ लिया था, क्योंकि डॉक्टर को दिखाना था. अभी जाते वक्त इसको कहीं जंगल में छोड़ देंगे, बाकी अभी मेरी पत्नी ट्रीटमेंट चल रहा है. थोड़ा सा आराम है.

इस मामले में सीएमएस ने कहा कि महिला का पति सांप को लेकर आया था, इससे डॉक्टरों को ट्रीटमेंट करने में आसानी हुई क्योंकि हमें पता चल गया कि सांप जहरीला है या नहीं. फिलहाल महिला की हालात ठीक है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *