Nirbhik Nazar

मोदी जी से बात कराओ नहीं तो कूदकर दे दूंगा जान…पढ़िये पूरी खबर

प्रतापगढ़ : शुक्रवार शाम एक सिरफिरा युवक पूरे केशवराय स्थित डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज के सातवें मंजिल पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा। प्रशिक्षु चिकित्सकों ने देखा तो शोर मचाया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उससे नीचे उतरने के लिए कह रही थी, लेकिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कराने की जिद पर अड़ा था। बार-बार धमकी दे रहा था कि मोदीजी से बात कराओ, नहीं तो कूदकर जान दे दूंगा। करीब आधे घंटे बाद सिपाहियों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा।


नगर कोतवाली के गायघाट निवासी शेष नारायण सिंह (20) शुक्रवार शाम घूमते हुए डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज के गेट पर पहुंच गया। चौकी इंचार्ज से मिलने की बात कहकर वह अंदर घुस गया। इसके बाद वह बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर चढ़कर शोर मचाने लगा। वह प्रधानमंत्री मोदी से बात न कराने पर नीचे कूदने की धमकी देने लगा। प्रशिक्षु डॉक्टरों ने यह देखकर शोर मचाया। इस पर चौकी इंचार्ज ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं था। करीब आधे घंटे बाद पीछे से दो सिपाहियों को भेजकर चौकी इंचार्ज ने उसे किसी तरह नीचे उतरवाया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे घर ले गए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *