Nirbhik Nazar

30 जून को 100 दिन पूरे करने जा रही धामी सरकार, जल्द खत्म होगा दायित्वों का इंतेजार…

देहरादून : धामी सरकार 30 जून को सौ दिन का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस दिन राज्य के लिए कोई बड़ी घोषणा करने के साथ ही विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों व आयोगों में भाजपा नेताओं को दायित्व की सौगात भी दे सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी की दिल्ली यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से हुई मुलाकात को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी पर विश्वास जताते हुए उन्हें फिर से राज्य की कमान सौंपी

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत तो हासिल किया, लेकिन मुख्यमंत्री धामी स्वयं खटीमा से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री धामी पर ही विश्वास जताते हुए उन्हें फिर से राज्य की कमान सौंपी।

धामी सरकार 30 जून को पूरा करेगी सौ दिन का कार्यकाल

21 मार्च को उन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बीच चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल की। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चल रही धामी सरकार 30 जून को सौ दिन का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। धामी सरकार के मंत्रियों ने भी पदभार ग्रहण करने पर सौ दिन का रोडमैप तैयार किया था। इस दिन सौ दिन के रिपोर्ड कार्ड का आकलन भी किया जाएगा।

राज्यवासियों को कोई बड़ी सौगात दे सकते हैं मुख्यमंत्री धामी

माना जा रहा है कि सरकार के सौ दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री धामी राज्यवासियों को कोई बड़ी सौगात 30 जून को दे सकते हैं। यह भी संभव है कि इस दिन सरकार व भाजपा संगठन की ओर से बड़े कार्यक्रम भी तय किए जाएं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इसे लेकर मंथन चल रहा है।

यही नहीं, भाजपा ने लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल कर मिथक भी इस बार तोड़ा है। ऐसे में पार्टी नेताओं की उम्मीदें दायित्व को लेकर हिलोरें मार रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बात पर भी जोर दिया जा रहा है कि जब निगमों, प्राधिकरणों व आयोगों में दायित्व का वितरण होना ही है तो इसे समय पर कर दिया जाना चाहिए। इसका उद्देश्य अगले साल होने वाले नगर निकाय चुनावों के साथ ही वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए धरातल तैयार करना भी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 1 1 4
Users Today : 13
Users Last 30 days : 640
Total Users : 70114

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *