Nirbhik Nazar

VIDEO: क्लास में सो रही थी टीचर और पंखा कर रही थी बच्ची, वीडियो देख लोग तड़के, मैडम पर भड़के…

न्यूज़ डेस्क: सरकारी स्कूलों में देखा होगा कि बच्चे क्लास में शरारत करते हैं और टीचर को कोई फिक्र नहीं होती है। वो आराम फरमा रहे होते हैं या अपना निजी काम कर रहे होते हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो आए दिन वायरल होते हैं। अब बिहार के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक टीचर कुर्सी पर घोड़े बेचकर सो रही होती है और एक छात्रा उसे पंखा झोलती रहती है। किसी ने चुपके इस दौरान एक वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सामने आचे ही यह वीडियो अब वायरल होने लगा है।

वायरल हो रहा वीडियो बिहार के किसी सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। जो सरकारी स्कूल की स्याह हकीकत बयां कर रहा है। आप देख सकते हैं कि क्लासरूम में बच्चे जमीन पर बैठे हुए हैं। वहीं पास में एक कुर्सी रखी हुई है। कुर्सी पर महिला टीचर बैठी हुई हैं। वहीं पास में एक बच्ची भी खड़ी नजर आ रही है। जब आप ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि महिला टीचर ठाठ से क्लासरूम में कुर्सी पर बैठकर नींद ले रही हैं।

देखें वीडियो-

नींद लेते समय टीचर को गर्मी न लगे, इसलिए उन्होंने एक छात्रा को पंखा झलने के लिए खड़ा किया है। इस दौरान किसी ने उनका चुपके से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। वीडियो बिहार के बेतिया जिले के सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि बच्चों का भविष्य अंधकार में डालकर महिला टीचर चैन से सो रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *