Nirbhik Nazar

पति के साथ मिल, अंधविश्वास के चक्कर मे सगी बहन बनी क़ातिल, पहले बहन के प्राइवेट पार्ट काटे, फिर चढ़ा दी बलि…

गड़वा:  जिला के जंगीपुर उरांव टोला में मानवता को शर्मसार कर दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। यहां रहने वाले एक युवती ने अपने पति के साथ मिलकर भूत-प्रेत के चक्कर में सगी बहन की पति, सास, देवर और देवरानी के सामने बलि चढ़ा दी। तंत्र-मंत्र के दौरान गुड़िया देवी की सबसे पहले जीभ काटी गई। इसके बाद प्राइवेट पार्ट के जरिए उसकी यूटेरस और आंत भी बाहर निकाल ली गई। तड़प-तड़पकर गुड़िया ने दम तोड़ दिया। बतया जा रहा है कि घटना पिछले मंगलवार की है।

पति ने बताया कि पड़ोसी रामशरण उरांव उर्फ गोटा के घर सप्ताह भर पहले ललिता व दिनेश आए थे। ललिता ने अपनी सगी बहन गुड़िया व बहनोई मुन्ना उरांव को पूरे परिवार के साथ रामशरण उर्फ गोटा के घर बुलाया। तीन-चार दिन तक लगातार भूत भगाने के लिए ओझाई-मताई करने के बाद गत मंगलवार की सुबह पति मुन्ना उरांव, सास, देवर व देवरानी के नजर के सामने सगी बहन ललिता व बहनोई दिनेश आदि ने मिलकर सबसे पहले गुड़िया की जीभ काटी। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट के जरिए यूटेरस और आंत भी बाहर ली। जिससे गुड़िया की दर्दनाक मौत तत्काल घटनास्थल पर ही तड़प-तड़पकर कर हो गई। मौत के बाद आनन-फानन में हत्यारे उसके शव को लेकर मायके रंका थाने के खूरा गांव चले गए और वहीं शव को जला दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर उटारी पुलिस आनन फानन में पीड़ित के घर पहुंच कर पति से पूछताछ किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सबसे बड़ी बात ये कि घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। मृतक महिला के पति मुन्ना ने बताया कि उसके सामने आरोपियों ने पूरी घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी प्रमोद केशरी ने बताया कि महिला की हत्या हुई है। हमलोग इसकी जांच कर रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *